LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : सीतामढ़ी सदर अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाये गंभीर आरोप

Bihar News : सीतामढ़ी सदर अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : सीतामढ़ी सदर अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज ने फांसी
स्वास्थ्य कर्मी ने की ख़ुदकुशी - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी सदर अस्पताल के आईसीयू इंचार्ज और जीएनएम कर्मी आशीष शर्मा की गुरुवार को आत्महत्या से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। राजस्थान निवासी आशीष का शव शहर के थाना रोड स्थित उनके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के बारा जिले के रामेश्वर प्रसाद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र आशीष शर्मा के रूप में की गई है।

बता दे की मृतक आशीष 2016 से बतौर एएनएम सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में कार्यरत थे। मृतक अपने दो पुत्री एवं पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आशीष ने अपने परिवार के किसी सदस्य को परेशान न करने की बात लिखी है। उनके शव को अस्पताल स्थित एमसीएच भवन के मीटिंग हॉल में रखा गया है। जैसे ही यह खबर अस्पताल कर्मी के बीच फैली, बड़ी संख्या में जीएनएम, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी वहां पहुंच गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि आशीष शर्मा लंबे समय से मानसिक दबाव में थे और अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें कार्यस्थल पर प्रताड़ित किया जा रहा था। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में पदाधिकारी आपसी राजनीति के चलते स्टाफ को निशाना बनाते हैं। अगर कोई कर्मचारी अपनी समस्या लेकर वरीय अधिकारियों के पास जाता है, तो उसे अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जाता है। 

एक कर्मी ने कहा कि यहां हम अपनी बात भी खुलकर नहीं कह सकते। शिकायत करने पर बदले की भावना से कार्रवाई की जाती है। आशीष की मौत के बाद सहकर्मियों ने इसे प्रशासनिक उपेक्षा का नतीजा बताया और न्याय की मांग की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई। जब अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुधा झा ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड और बाहरी लोगो को अस्पताल में बुला लिया। इससे नाराज जीएनएम और एएनएम कर्मी और भड़क गए और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। वही देर शाम अस्पताल कर्मियों ने कारवाई एवं जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की । जिसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के आदेश पर सदर एसडीएम एवं सदर एसडीपीओ को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचे अधिकारी को कर्मियों ने मेन गेट पर ही घेर हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रिची पांडेय अस्पताल पहुंच बैठक कर सभी कर्मियों से उक्त घटना की जानकारी ली वही जांच का आश्वासन देकर कर्मियों को हड़ताल न करने की बात कही।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट