LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Amrit Bharat express train: बिहार से दिल्ली के लिए चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Bharat express train: बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक और खुशख़बरी। आज यानी 8 अगस्त से सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। ..

Amrit Bharat Express from Bihar to Delhi
बिहार से दिल्ली के लिए चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज- फोटो : social Media

Amrit Bharat express train: बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक और खुशख़बरी। आज यानी  8 अगस्त से सीतामढ़ी और दिल्ली के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इस आधुनिक, गैर-वातानुकूलित ट्रेन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीतामढ़ी के पुनौरा धाम से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खास बात यह है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना होगी और अगले दिन दोपहर लगभग 2 बजे दिल्ली पहुँचेगी। फ़िलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच यह दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जबकि दिल्ली से बिहार के बीच यह चौथी।

इससे पहले दरभंगा  दिल्ली आनंद विहार, पाटलिपुत्र - नई दिल्ली और बापूधाम मोतिहारी - दिल्ली आनंद विहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से चल रही हैं। दरभंगा से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन भी सीतामढ़ी, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर होकर दिल्ली जाती है और सप्ताह में दो दिन (सोमवार और गुरुवार) इसका संचालन होता है।

नई ट्रेन के मार्ग में ठहराव बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, टुंडला और गाजियाबाद में होगा। इससे यात्रियों को लंबी दूरी के सफ़र में और अधिक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

NSIT
Nsmch

बिहार में रेलवे नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। अभी राज्य में 13 वंदे भारत और 6 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह नई सेवा चुनावी साल में बिहार को मिल रही लगातार रेल सौग़ातों में एक और अहम कड़ी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, साल के अंत तक और भी आधुनिक ट्रेनों के शामिल होने की संभावना है।

इस शुरुआत के साथ ही सीतामढ़ी से दिल्ली का सफ़र न केवल तेज और आरामदेह होगा, बल्कि यात्रियों को वाजिब किराए में आधुनिक ट्रेन का अनुभव भी मिलेगा। रक्सौल से लेकर लखनऊ और गोरखपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव से हज़ारों यात्रियों को सुविधा होगी।