LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News: बिहार में हत्याओं को दौर जारी! अब कूरियर बॉय की बीच सड़क पर गोली मार हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मारकर कूरियर बॉय की हत्या कर दी है।

कूरियर बॉय
कूरियर बॉय की गोली मारकर हत्या- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में हत्याओं को दौर जारी है। लूट, डकैती, चोरी, हत्या के मामले अब आम हो गए हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कूरियर बॉय की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कूरियर बॉय की गोली मारकर हत्या

दरअसल, पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार शाम अपराधियों ने एक कूरियर कंपनी में कार्यरत युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम ओलीपुर खनुआ मुख्य सड़क पर मोरंग चौड़ के पास दी। मृतक की पहचान राहुल कुमार (20 वर्ष), पिता नरेश मंडल, निवासी बलिगढ़, देवना बुजुर्ग पंचायत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल पार्सल की डिलीवरी करने के बाद बाइक से लौट रहा था। 

लूट के दौरान हत्या की आशंका 

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों की मदद से मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और महिंदवारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बरामद चप्पल, टोपी और अन्य सामानों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अमित रंजन ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में लूट की कोशिश के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर तफ्तीश जारी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

NSIT
Nsmch