LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar PM Awas Yojna: 'मुखिया से बात कर लीजिए पहले फिर पूरा पैसा लूंगा, बिहार में सरकारी स्कीम में घूस का रेट फिक्स, PM आवास योजना का आंकड़ा जान उड़ जाएंगे होश

Bihar PM Awas Yojna: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पीएम आवास योजना के तहत रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नानपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य पर महिला से 4000 रुपये लेने का आरोप है।

Bihar  PM Awas Yojna:
Bihar PM Awas Yojna:- फोटो : social media

Bihar PM Awas Yojna: बिहार के सीतामढ़ी जिले की पंचायतों में पीएम आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं में हो रही रिश्वतखोरी और लूट-खसोट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शासन और प्रशासन भले ही "जीरो टॉलरेंस" की बात करते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।ताजा मामला नानपुर प्रखंड के सिरसी पंचायत का है, जहां एक वार्ड सदस्य का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिखता है कि किस तरह महिला लाभार्थियों से पैसे लिए जा रहे हैं।

वीडियो में वार्ड सदस्य रिश्वत लेते पकड़ा गया

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है और एक महिला से नकद पैसे ले रहा है।ग्रामीणों का दावा है कि यह शख्स वार्ड नंबर 8 का सदस्य सुशील कुमार साह है।महिला कहती है कि मुखिया किरण देवी ने कम पैसे देने को कहा था, लेकिन वार्ड सदस्य पूरा पैसा मांग रहा है। सुशील कुमार साह कहता है मुखिया से बात कर लीजिए पहले... फिर पूरा पैसा लूंगा," कहने के बाद आखिरी में पूरे 4000 रुपये ले लेता है।

(वीडियो की पुष्टि न्यूज 4 नेशन नहीं करता है)

ग्रामीणों की शिकायतें

ग्रामीण लालबाबू प्रियदर्शी और चमन कुमार ने बताया कि शौचालय योजना में 2000 रुपये की रिश्वत तय है।जो पैसा देता है उसे लाभ मिलता है, जो नहीं देता वो वंचित रह जाता है।कुछ लाभार्थी कहते हैं कि हमने योजना की पहली किस्त से ही रिश्वत चुकाई।"

NSIT
Nsmch

पंचायत में बना है रिश्वत का संविधान

पंचायतों में योजनाओं के लाभ के लिए 500 से 2000 रुपये तक का “रिश्वत रेट कार्ड” बना हुआ है। लोगों को डर और मजबूरी में इसे मानना पड़ता है।