LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी! आपसी विवाद में युवक को लगी सिर में गोली

Sitamarhi Crime: बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो दोस्तों के बीच आपसी विवाद के बाद गोलीबारी हुई। युवक को सिर में गोली लगी, हालत गंभीर। पुलिस जांच में जुटी।

Sitamarhi Crime:
सीतामढ़ी में दोस्त बने जानी दुश्मन - फोटो : social media

Sitamarhi Crime: बिहार के सीतामढ़ी में आपसी विवाद को लेकर दो दोस्तों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। घटना मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी शिव मंदिर के समीप स्थित लॉज की बताई जा रही है जहां देर शाम लॉज में रह रहे दो दोस्तों के बीच गोली चली है जिसमें एक युवक को गोली लगी है। आनन फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर का दिया गया। घायल की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह निवासी विजय महतो के पुत्र सुशील कुमार के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों दोस्त के बीच कहां सुनी हुई इसके बाद सुशील पर उसके दोस्त के द्वारा गोली चला दी गई जो गोली उसके सिर में जा लगी। इधर घटना की सूचना मिलते हैं सदर एसडीपीओ वन रामकृष्ण और मेहसौल थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गए मामले की जांच में जुट गया।  उक्त घटना को लेकर सदर एसडीपीओ वन रामकृष्ण ने बताया कि प्रथम दृष्टया  मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है वही लॉज मलिक को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने लाई है।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार कि रिपोर्ट