LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में लोकतंत्र का महापर्व जारी, बड़े नेताओं ने पंक्ति में लगकर डाला वोट, कुछ जगहों पर जनता का बहिष्कार भी बना सुर्खियाँ

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है और सुबह से ही कई जिलों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव में लोकतंत्र का म
नेताओं ने डाला वोट - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है और सुबह से ही कई जिलों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है। कहीं नेता आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं, तो कुछ इलाकों में विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ जनता मतदान का बहिष्कार कर रही है। अपने पैतृक गांव बघिनी पहुंचे राज्य के मंत्री संतोष सिंह ने परिवार और ग्रामीणों के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक भी मतदान छूटे नहीं, लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें।

सीतामढ़ी जिले में सुबह-सुबह ही मतदान प्रक्रिया तेज़ रही। डुमरा स्थित हनुमान चौक के पास बूथ संख्या 205 और 206 पर बड़ी संख्या में लोग पंक्ति में दिखे। सीतामढ़ी की जिला निर्वाचन पदाधिकारी रिची पांडे ने भी आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गाचरण उच्च विद्यालय स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर सांसद राजेश वर्मा पहुंचे।उन्होंने पूरे परिवार के साथ वोट डाला और आम नागरिकों की तरह लंबी लाइन में इंतज़ार किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा पर बैठकर ओबरा स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है, महागठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं बगहा के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोट बहिष्कार देखने को मिला।

बनकटवा गांव के मतदाताओं ने कहा कि लंबे समय से विकास नहीं हुआ… इसलिए वोट नहीं। यह चुनावी महोत्सव में सबसे बड़ा विरोध स्वर भी रहा।बांका जिले के अमरपुर विधानसभा में मतदान के दौरान भवन निर्माण मंत्री एवं JDU प्रत्याशी जयंत राज कुशवाहा ने परिवार सहित वोट डाला।पत्नी, माता और बच्चों के साथ पैतृक गांव स्थित केंद्र पहुंचकर शांतिपूर्वक मतदान किया।

NSIT
Nsmch

कई जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रशासन बूथों पर सक्रिय है तो सुरक्षा कड़ी है।नेता भी आम जनता की तरह लाइन में लगकर वोटिंग कर रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों पर विकास विवाद के चलते बहिष्कार भी हो रहा है। बिहार के लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता जहां परिवर्तन की उम्मीद में वोट डाल रही है, वहीं जिन क्षेत्रों में विकास रुका महसूस हो रहा है, वहां नाराज़गी वोट बॉक्स तक पहुंचने से रोक रही है। अभी मतदान जारी है और शाम तक तस्वीर और साफ होगी कि लोकतंत्र की यह परेड किस रफ्तार से आगे बढ़ती है।