LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News:सीता मंदिर शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्थल निरीक्षण, जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम में इतिहास रचने को तत्पर बिहार, देखिए तस्वीरें

Bihar News: जनकनंदिनी जानकी की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पर एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं अन्य मंत्रियों के साथ पुनौरा धाम पहुंचकर स्थल का गंभीर निरीक्षण किया।..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
सीता मंदिर शिलान्यास से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया स्थल निरीक्षण- फोटो : reporter

Bihar News:  जनकनंदिनी जानकी की पावन जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पर एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 8 अगस्त को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तावित माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं अन्य मंत्रियों के साथ पुनौरा धाम पहुंचकर स्थल का गंभीर निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सबसे पहले माता सीता के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा से पूजा-अर्चना की तथा धूप-दीप जलाकर लोकमाता जानकी को नमन किया। पूजन के उपरांत उन्होंने शिलान्यास स्थल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पंडाल की मजबूती, वीआईपी मंच की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, तथा श्रद्धालुओं के आवागमन जैसे सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और अन्य संबद्ध एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। उन्होंने कहा कि "यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर है। इसकी भव्यता में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं होगी।"

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री संजय झा, सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन, शिवहर विधायक चेतन आनंद, समेत कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए यह निर्देश दिया कि वीआईपी आगंतुकों और आम श्रद्धालुओं दोनों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि पुनौरा धाम के विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, और यह मंदिर निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का केंद्र बनेगा।

बता दें  कि 8 अगस्त को होने वाले शिलान्यास में देश की 11 प्रमुख नदियों के पवित्र जल से सीता मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बनेगा। इस पावन अवसर पर न केवल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बल्कि कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियाँ भी सम्मिलित होंगी।

पुनौरा धाम, जो माँ जानकी के जन्मस्थली के रूप में आदरणीय और पूजनीय रहा है, अब एक वैभवशाली और सुव्यवस्थित तीर्थक्षेत्र के रूप में देश के धार्मिक नक़्शे पर और भी प्रखर रूप से उभरेगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट