LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

8 अगस्त को सीतामढ़ी में अमित शाह की एंट्री, जानकी मंदिर का होगा शिलान्यास, बिछेगी मिथिला की 25 सीटों की चुनावी बिसात

Bihar News: 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहुप्रतीक्षित यात्रा बिहार के सीतामढ़ी में होने जा रही है, जो धार्मिक आस्था, राजनीतिक रणनीति, और विकास के एजेंडे से भरपूर मानी जा रही है। ..

Amit Shah
शाह का मिथिला मिशन - फोटो : social Media

Bihar News: 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहुप्रतीक्षित यात्रा बिहार के सीतामढ़ी में होने जा रही है, जो धार्मिक आस्था, राजनीतिक रणनीति, और विकास के एजेंडे से भरपूर मानी जा रही है। इस दौरे का केंद्रबिंदु होगा – पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर का भव्य शिलान्यास, जिसे अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज़ पर उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित किया जाएगा।

मिथिलांचल की आस्था की प्रतीक माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में वर्षों से भव्य मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है। मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया जाएगा, जिसमें जानकी माता की प्रतिष्ठित प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गर्भगृह और शिखर को अत्यंत भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा।

अमित शाह इस मौके पर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रोड, पुनौरा धाम को जोड़ने वाली पर्यटन सड़कों, सांस्कृतिक गलियारे, और पेयजल योजनाओं जैसी बुनियादी व सांस्कृतिक परियोजनाओं का शिलान्यास और समीक्षा करेंगे। ये योजनाएं मिथिला क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन हब में तब्दील करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं।

इस दौरे को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजरिए से भी NDA की रणनीतिक चाल माना जा रहा है। राम मंदिर की तर्ज़ पर जानकी मंदिर का एजेंडा हिंदुत्व और संस्कृति से जुड़े वोट बैंक को साधने की कोशिश है।

NSIT
Nsmch