LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी की सियासत में भूचाल, भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस मामले की जांच में पुलिस जुटी है.....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी की सियासत में भूचाल, भाजपा प्र
कथित वीडियो वायरल - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : सीतामढ़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले सुनील कुमार पिंटू एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। सोमवार की दोपहर रीगा में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में अमित शाह ने मंच से पिंटू को अपना खास दोस्त बताते हुए कहा था कि पिंटू बड़ा आदमी बनेगा। उसी शाम सोशल मीडिया पर पिंटू का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होते ही जिले की राजनीति में भूचाल आ गया। वायरल हुए वीडियो में एक महिला के साथ पिंटू के कथित रूप से अश्लील दृश्य दिखाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि तीन से चार अलग-अलग वीडियो क्लिप्स मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गए हैं। लोगों के मोबाइल फोन में यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है। हालांकि News 4Nation इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पूरे जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा खेमे ने इसे विपक्ष की साजिश करार दिया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे चरित्र और नैतिकता पर सवाल बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस और राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा नैतिकता की बात करती है, लेकिन उसके प्रत्याशी खुद विवादों से घिरे हैं। अमित शाह द्वारा पिंटू को खास दोस्त बताए जाने के कुछ ही घंटे बाद यह वीडियो सामने आना राजनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

विडियो के सत्यता कि हो रही पुष्टि

साइबर सेल इस वीडियो की जांच कर सकती है ताकि इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके। सीतामढ़ी विधानसभा में यह मामला चुनावी माहौल में नई सरगर्मी लेकर आया है। मतदाता अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया ग्रुपों तक, हर जगह पिंटू के नाम की चर्चा है। सीतामढ़ी साईबर डीएसपी आलोक कुमार ने कहा की वायरल वीडियो से संबंधित मामले में आज आवेदन प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस वायरल विडियो के संबंध में जांच कर रही है।

2023 में भी सांसद रहते वीडियो हुआ था वायरल

बतादे कि 2023 में भी जब प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू जदयू से सांसद थे। उनका सेक्स स्कैंडल से संबंधित विडियो वायरल हुआ था। जिस संबंध में सांसद द्वारा पटना के शास्त्रीनगर थाना में साइबर फ्रॉडों और सेक्सटोर्शन का मामला दर्ज कराया था। वही पूर्व में सुनील पिंटू साइबर ठगी और फेसबुक एकाउंट का भी शिकार हो चुके है। 

क्या कहते है प्रत्याशी 

इस मामले को लेकर सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू ने कहा की यह फेक विडियो है, एआई का यूज किया गया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत कि गई है। पुलिस ने कार्यवाई सुरु कर दी है। वहीँ भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा की वायरल वीडियो की जानकारी मिली है विपक्ष की ओर से षड्यंत्र किया जा रहा है हालांकि उक्त वीडियो की जांच पुलिस के द्वारा की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अविनाश की रिपोर्ट