LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Accident - नवरात्रि का मेला घूमने जा रहे जीजा साली को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर दोनों की मौत

Bihar Accident - जीजा व साली मोटरसाइकिल से मेला घूमने के लिए सीतामढ़ी आ रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की चपेट में आने से उन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Bihar Accident - नवरात्रि का मेला घूमने जा रहे जीजा साली को
जीजा साली के साथ हुआ हादसा- फोटो : न्जूज4नेशन

Sitamarhi - खबर सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां सड़क हादसे में जीजा साली की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है। 

मेला घूमने के लिए जा रहे थे सीतामढ़ी

जानकारी के अनुसार देर रात जीजा व साली मोटरसाइकिल से मेला घूमने के लिए सीतामढ़ी आ रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की चपेट में आने से उन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, जब तक स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचते तब तक चारपहिया वाहन लेकर चालक भाग चुका था। इन दोनों को जख्मी हालत में देख स्थानीय लोगों ने उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। 

मृतकों की हुई पहचान

मृतक की पहचान शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बेदौल आदम गांव निवासी शंभू सहनी के 20 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई है।

NSIT
Nsmch

वहीं मृतका की पहचान भूतही थाना क्षेत्र के खुशनगरी गांव निवासी नथुनी सहनी की 18 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।