LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News: सीतामढ़ी में नदी में डूबे एक ही परिवार के चार सदस्य, माँ बेटी की मौत, बच्ची अब भी लापता, मचा कोहराम

Bihar News: सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के 4 सदस्य दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इस घटना में माँ बेटी की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया....

नदीं में डूबे चार लोग
नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 सदस्य - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक ही परिवार के 4 सदस्य नदी में डूब गए। जानकारी अनुसार इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्ची अब भी लापता है जबकि एक शख्स ने तैर कर अपनी जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि चारों एक परिवार के थे। पति पत्नी और दो बेटियां  शुक्रवार की सुबह बागमती नदी में डूब गई। पूरा मामला जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र स्थित अख्ता घाट का है। 

माँ बेटी की मौत

हादसे में 27 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बेटी अब भी लापता है। महिला का पति किसी तरह तैरकर जान बचाने में सफल रहा। मृतकों की पहचान नाजमी खातून (27) और उसकी दो वर्षीय बेटी नायरा खातून के रूप में की गई है। वहीं, उसकी पांच वर्षीय बेटी तौसीर खातून की तलाश में स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम जुटी हुई है।

बाइक सहित पूरा परिवार नदी में डूबा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार गुरुवार को बैरगनिया के चकबा स्थित एक मजार पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार सुबह वे बाइक से सुप्पी स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अख्ता घाट पर बागमती नदी पार करने के लिए नाव पर चढ़ने की कोशिश की, तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत पूरा परिवार नदी में जा गिरा।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसकी एक बेटी का शव नदी से निकाला गया, जबकि दूसरी बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के बिखरने से बच निकले मोहम्मद तौसीर सदमे में हैं। मौके पर मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे। प्रशासन ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और लापता बच्ची की खोज जारी है।

NSIT
Nsmch