LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Campus Placement: एक ही कंपनी में 52 छात्रों का हुआ चयन, बिहार के इस कॉलेज के छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

Campus Placement: शिवहर पॉलिटेक्निक के 52 छात्रों को लाखों का पैकेज मिला है। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन एसकेएच मेटल्स में हुआ है।

campus placement

बिहार के पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कॉलेज के 52 छात्रों को एक ही कंपनी में बेहतरीन प्लेसमेंट मिला है। यह उपलब्धि छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे कॉलेज के लिए गौरव की बात है। इससे पहले भी इस संस्थान के कई छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही जॉब ऑफर मिल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, एसकेएच मेटल्स कंपनी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर के 52 छात्रों को जॉब का मौका दिया है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कंपनी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 33, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 15 और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 4 छात्रों का चयन किया है। प्लेसमेंट की यह खबर कॉलेज के लिए बेहद खुशी की बात है और इससे संस्थान की प्रतिष्ठा और बढ़ गई है।


लाखों के पैकेज पर मिली नौकरी

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, चयनित छात्रों को 3.60 लाख रुपये सालाना पैकेज पर जॉब दी गई है। यह न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, बल्कि कॉलेज के बेहतरीन प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सपोर्ट का भी प्रमाण है। इससे पहले भी कॉलेज के कई छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है, जिसमें कृष्णा मारुति, टाटा पैसेंजर और बैंको प्रोडक्ट्स इंडिया जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं।

Diarch GO


कोर्स पूरा होने से पहले ही नौकरी

पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवहर के प्राचार्य डॉ. दिवाकर भगत ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि उनके छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही बेहतरीन प्लेसमेंट मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई छात्रों को कोर्स पूरा होने से पहले ही दो कंपनियों से ऑफर मिल चुका है। कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार ने कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था का नतीजा है कि वे प्लेसमेंट में नए कीर्तिमान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कॉलेज छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।


शिवहर पॉलिटेक्निक कॉलेज की बढ़ती प्रतिष्ठा

यह पहली बार नहीं है जब शिवहर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने प्लेसमेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक इस कॉलेज के 100 से अधिक छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही नामी कंपनियों में नौकरी मिल चुकी है। कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर होता जा रहा है, जिससे बिहार के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में इसकी मजबूत पहचान बन रही है।

NSIT
Nsmch