LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vigilance action: बिहार में रिश्वतखोरी पर फिर चोट! शिवहर में राजस्व कर्मचारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Vigilance action: शिवहर जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरनहिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Vigilance action
विजिलेंस का शिकंजा- फोटो : news4nation

Bihar Vigilance action: बिहार में लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शिवहर जिले से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरनहिया अंचल के राजस्व कर्मचारी रामकृत महतो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राजस्व कर्मचारी दाखिल–खारिज के कार्य के एवज में फरियादी से घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा निगरानी विभाग से शिकायत किए जाने के बाद टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया और रिश्वत लेते समय आरोपी को पकड़ लिया।

राजस्व विभाग में हड़कंप

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के डुमरा स्थित राजस्व कर्मचारी के डेरा पर की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही निगरानी की छापेमारी के बावजूद रिश्वतखोरी के मामलों का सामने आना सरकारी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।वही DM प्रतिभा रानी नें मामले की पुस्टि की है.

शिवहर से मनोज कुमार