LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

Bihar News:विकास के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने को तैयार है शिवहर,रेल, सड़क, रामायण सर्किट और मेडिकल कॉलेज से बदलेगी जिले की तकदीर, डीएम ने बता दिया सरकार का प्लान

Bihar News: केंद्र और राज्य सरकार की विशेष मेहरबानी से शिवहर को वह सौगातें मिलने जा रही हैं, जो अब तक बड़े जिलों की पहचान मानी जाती थीं।....

Sheohar Set to Speed Ahead on Expressway of Development
विकास के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने को तैयार है शिवहर- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के छोटे जिलों में शुमार शिवहर अब विकास की मुख्यधारा में तेज़ी से कदमताल करता नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की विशेष मेहरबानी से शिवहर को वह सौगातें मिलने जा रही हैं, जो अब तक बड़े जिलों की पहचान मानी जाती थीं। रेल कनेक्टिविटी से लेकर एक्सप्रेसवे, रामायण सर्किट और मेडिकल कॉलेज तकशिवहर विकास के एक्सप्रेसवे पर फर्राटे मारने को तैयार है।

जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन का दावा है कि जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, शिवहर को रेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की राह खुल जाएगी। यह सिर्फ आवागमन नहीं, बल्कि व्यापार, रोजगार और निवेश के नए दरवाज़े खोलेगा।

दूसरी ओर, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को लेकर भी शिवहर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। यह एक्सप्रेसवे शिवहर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक की सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी देगा। सियासी जानकार इसे शिवहर के लिए “गेम चेंजर” मान रहे हैं, जो जिले की आर्थिक तस्वीर बदल सकता है।

धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मज़बूत करने के लिए शिवहर को रामायण सर्किट से जोड़ने की योजना पर भी तेज़ी से काम चल रहा है। राम-जानकी पथ के निर्माण को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार के नए मौके पैदा होंगे।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी शिवहर को बड़ी सौगात मिलने वाली है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी प्रतिमा रानी के अनुसार, इसके लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। इसके साथ ही मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

औद्योगिक विकास को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। छोटे और मझोले उद्यमियों को अवसर देने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं शिवहर-मीनापुर पथ के चौड़ीकरण और शहरी क्षेत्रों के विकास पर भी काम जारी है।

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी का साफ कहना है कि इन तमाम परियोजनाओं को तय समय-सीमा में, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुल मिलाकर शिवहर अब पिछड़ेपन की राजनीति से निकलकर विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और आने वाले दिनों में इसका असर ज़मीन पर साफ दिखाई देगा।

रिपोर्ट- मनोज कुमार