LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar DDC suspended: आय से अधिक संपत्ति मामले में डीडीसी निलंबित, सरकार की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार

Bihar DDC suspended:उप विकास आयुक्त को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।...

Sheohar DDC Brijesh Kumar Suspended in Disproportionate Asse
आय से अधिक संपत्ति मामले में डीडीसी निलंबित- फोटो : reporter

Bihar DDC suspended: बिहार के प्रशासनिक तंत्र में उस वक्त भूचाल आ गया जब शिवहर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बृजेश कुमार को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।

सरकारी आदेश के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एडीएम सह डीएसओ मेधावी को डीडीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। शनिवार शाम उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया, जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने भी की है।

Diarch GO

यह पूरा मामला तब सामने आया जब 24 मार्च को निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में पटना स्थित निजी आवास, सीतामढ़ी में ससुराल, पश्चिम चंपारण के पैतृक गांव और शिवहर स्थित सरकारी आवास को खंगाला गया।

छापेमारी के दौरान टीम को चौंकाने वाले दस्तावेज मिले, जिनमें लगभग 2.26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति के कागजात शामिल थे, जो कथित तौर पर उनकी पत्नी के नाम पर अर्जित की गई थी। इसके अलावा नकदी, आभूषण, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

NSIT
Nsmch

निगरानी जांच में यह भी सामने आया कि अधिकारी पर कुल मिलाकर लगभग 4.11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला बनता है। इससे पहले भी करीब 1.84 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

छापेमारी के दौरान सरकारी आवास और समाहरणालय स्थित कार्यालय में करीब आठ घंटे तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान मिले दस्तावेजों को टीम ने बैग में भरकर पटना ले जाया था, जिससे जांच की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। निलंबन के बाद अब बृजेश कुमार को आयुक्त कार्यालय, पटना में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में सख्त संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और अनियमितता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामला अब जांच के अगले चरण में पहुंच चुका है, जहां आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट