LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सोने की चेन और बाइक के लिए सात माह की गर्भवती महिला को उतारा मौत के घाट, शव के पास बैठा रहा 1 साल का बेटा

Bihar News: बिहार के शिवहर में सोने की चेन और बाइक के लिए सात माह की गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

महिला की हत्या
महिला की हत्या - फोटो : reporter

Bihar News:  दहेज में सोने की चेन और महंगी बाइक को लेकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड नंबर1 की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कुशहर वार्ड नंबर एक निवासी चंदन सहनी की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है।

दहेज के लिए बहू की हत्या

इस संबंध में पिपराही थाना क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी मृतका के पिता दिनेश सहनी ने बताया कि मेरी बेटी की दहेज में चेन और महंगी बाइक को लेकर ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए दुपट्टे के फंदे से लटका दिया। जब इसकी जानकारी मिली और मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए थे। उन्होंने दहेज में महंगी बाइक और सोने की चेन नहीं देना हत्या का कारण बताया। उन्होंने कहा कि करीब 4 साल पूर्व अपनी पुत्री के शादी समर्थ अनुसार दहेज देकर कुशहर गांव निवासी इंदल सहनी के पुत्र चंदन कुमार सहनी के साथ किया था।

Diarch GO

7 माह की थी गर्भवती

इस दौरान पिछले वर्ष एक लड़का जन्म हुआ और मेरी बेटी 7 माह की गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार दहेज की मांग कर मेरी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग की जा रही थी। हाल ही में एक बाइक खरीद कर दिए थे। पीड़ित पिता ने बताया कि सोमवार की शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर पहले उनकी बेटी की हत्या की और फिर घर छोड़ फरार हो गए।

शव के पास बैठा रहा बेटा

उन्होंने कहा कि, पड़ोसियों द्वारा मुझे सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी और 1 साल का नाती रितिक अकेले घर में था और सभी घर छोड़ फरार हो गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मायके पक्ष वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार