LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश और मोदी पर साधा निशाना, कहा बिहार में वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे मोदी, 9 वीं पास बेटे को सीएम बनाना चाह रहे लालू

Bihar Politics : प्रशांत किशोर शिवहर में 'बिहार बदलाव यात्रा' में शामिल हुए. जहाँ उन्होंने लालू-नीतीश ओर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा......पढ़िए आगे

Bihar Politics : शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश और
बिहार बदलाव यात्रा - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत जिला मुख्यालय स्थित  न्यू बस स्टैंड मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने जनसभा में कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए। इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद शिवहर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। शिवहर में पीके ने मोदी, नीतीश और लालू पर भी हमला किया। कहा की मोदी बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगवाते हैं, हमारे ग्रेजुएट बच्चे वहां मजदूरी करने जाते हैं जबकि लालू अपने 9वीं पास बच्चे को सीएम बनाना चाहते हैं। 

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने पीएम मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, वो बन गया। जाति के नाम पर वोट दिया तो नीतीश कुमार ने जाति गणना करा दिया। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की चिंता करना लालूजी से सीखिए। लालू जी का बेटा 9 वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए., एम.ए.कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।

उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने किया। जन सुराज के संस्थापक सदस्य सह उद्योगपति भावी उम्मीदवार नीरज कुमार सिंह ने काफ़ी भीड़ जुटाई थी। लोगों का कहना था की अन्य संभावित उम्मीदवार बैनर पोस्टर तक ही सीमित रह गए। नीरज कुमार के समर्थको ने शिवहर से उम्मीदवार बनाने की मांग प्रशांत किशोर से की। बेलसंड विधानसभा भावी प्रत्याशी व तरियानी छपरा मुखिया अर्पणा सिंह,संस्थापक सदस्य गिरीश नंदन सिंह प्रशांत आदि ने संबोधित किया।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट