LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

'उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में न हो देरी', शिवहर बिजली उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण करने पहुंचे में NBPDCL के एमडी ने कर दिया साफ

एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने सोमवार को 'समृद्धि यात्रा' के दौरान शिवहर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र और फ्यूज कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

'उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में न हो देरी', शिवहर  बिज

Sheohar - नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत शिवहर जिले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत शक्ति उपकेंद्र, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय और फ्यूज कॉल सेंटर का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि विद्युत उपकेंद्रों के संचालन में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से पालन किया जाए।

उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर 

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने फ्यूज कॉल सेंटर में जाकर फ्यूज संबंधी शिकायतों, बिजली बिल संशोधन और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान समयबद्ध और संतोषजनक होना चाहिए। राहुल कुमार ने कहा कि शिकायत निवारण व्यवस्था को इतना सुदृढ़ बनाया जाए कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

'सात निश्चय-3' के तहत जनसंवाद 

प्रबंध निदेशक ने 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत विद्युत कार्यालयों में शुरू हुए जनसंवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने वहां मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बिल संशोधन और अन्य तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर करने के आदेश दिए।

NSIT
Nsmch

तकनीकी सुधार और निर्बाध बिजली आपूर्ति 

बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए श्री राहुल कुमार ने ट्रांसफॉर्मर, फीडर और सर्विस लाइनों की खराबी की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने के तकनीकी कारणों का पता लगाकर उनमें स्थाई सुधार सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली मिल सके।