LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के पौत्र बहु का नाम मतदाता सूची से गायब, राकेश झा ने लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप

Bihar News : SIR वोटर वेरिफिकेशन के बीच शिवहर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रघुनाथ झा के पौत्र ने मतदाता सूचि से अपनी पत्नी का नाम गायब होने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के पौत
वोटर लिस्ट से नाम काटने का आरोप - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शिवहर जिला निर्माता स्वर्गीय रघुनाथ झा के पौत्र और हाल ही में भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए राकेश कुमार झा ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा की “मेरी पत्नी स्मृति झा 2009 से शिवहर की मतदाता हैं, लेकिन इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण में उनका नाम सूची से काट दिया गया। यहां तक की उनकी माता जी के कागजात मांगे गए और फिर नाम हटा दिया गया। यह गंभीर लापरवाही है। जबकी अन्य लोगों का नाम मतदाता सूची मे शामिल है। 

राजद नेता राकेश झा ने बताया कि उनकी पत्नी पिपराही प्रखंड के अंबाओझा टोला मतदान केंद्र पर वर्षों से मतदान करती रही हैं। फिलहाल, नाम फिर से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं। इस आरोप के बीच राकेश झा राजद ज्वाइन करने के बाद पहली बार अपने शिवहर स्थित आवास पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में “राजद जिंदाबाद” और “राकेश झा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की “राजद हमारी पारिवारिक पार्टी है, यह हमारा घर है। इसे मजबूत करना और शिवहर को मजबूती देना मेरी प्राथमिकता है। आने वाले समय में बिहार में फिर से राजद की सरकार बनेगी।” 

स्वर्गीय रघुनाथ झा के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए राकेश झा ने कहा कि उन्होंने न केवल बिहार सरकार के कई विभागों में मंत्री पद संभाला बल्कि केंद्र सरकार में भी अपनी पहचान बनाई। लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में उनका अहम योगदान रहा और शिवहर जिला निर्माण में उनकी भूमिका अमिट है।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट