LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR NEWS - बिजली बिल की राशि सुन मजदूर की हार्ट अटैक से हुई मौत, अधिकारियों ने पैसे जमा करने का दिया था दबाव, गुस्से ग्रामीणों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS - बिजली बिल की राशि देखकर मजदूर को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अधिकारी पैसा जमा करने के लिए दबाव डाल रहे थे। बाद में अधिकारियों अधिक बिजली बिल की बात को गलत बताया

BIHAR NEWS - बिजली बिल की राशि सुन मजदूर की हार्ट अटैक से हु
बिजली बिल देखकर मजदूर की मौत- फोटो : मनोज कुमार सिंह

SHEOHAR :- जिले के  श्यामपुर भटहा थाना के नयागांव पूर्वी गांव में एक अजीबो गरीब घटना सामने आया है, जहां बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल की राशि सुन मजदूर  50 वर्षीय जीतू राम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन से मुआवजे व न्याय की मांग कर रहे है।

बताया जाता शनिवार को बिजली विभाग की एक टीम कनीय अभियंता के नेतृत्व मे नया गांव पूर्वी निवासी जीतू राम के घर पहुंची। टीम ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर ₹25,000 का बकाया बिजली बिल है, जिसे तत्काल जमा करना होगा। यह सुनते ही जीतू राम हतप्रभ रह गए और अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगे। कुछ ही क्षणों में वे बिना कुछ बोले बेहोश होकर गिर पड़े।परिवार और आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

25 हजार को बताया 45 सौ

  वही बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता छबिलाल प्रसाद ने बताया कीिबिजली बिल वसूली को लेकर जेई के नेतृत्व मे टीम नया गांव पूर्वी गई थी जहाँ लोगों को बिजली बिल जमा करने की बात कह चले गए, कहा कि जीतू राम के यहां 4500 सौ रूपये बकाया है.आगे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है. वहीं लोग और परिजनों ने बताया कि ₹25,000 का बिल सुनकर वे मानसिक दबाव में आ गए और हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई। 

वहीं सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव वार्ड नंबर- 1 मे बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंद्रकांत के नेतृत्व मे बिजली बिल को लेकर  जीतू राम के यहां यहां गए थे. जो एक डीलर के घर के बगल में उसका घर था. उन्होंने कहा कि वहां जाकर के कर्मियों ने कहा कि आपका बिजली बिल का राशि बकाया है. यह बात बोलकर के जब वह लोग लौट रहे थे. तभी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और मृत्यु उपरांत ग्रामीण हंगामा करने लगते है और तत्काल पुलिस वहां पहुंची  और जो लोग हंगामा कर रहे थे उन्हें शांत कराया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो आवेदन प्राप्त होगा हम आगे कार्रवाई करेंगे।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार सिंह