LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

क्राइम–करप्शन–कम्युनलिज़्म से छेड़छाड़ करने वालों को जमींदोज़ कर दिया जाएगा, जदयू नेता ने साफ कर दी नीतीश कुमार 2.0 की मंशा

भाजपा के साथ अब जदयू ने भी साफ कर दिया है कि क्राइम–करप्शन–कम्युनलिज़्म से छेड़छाड़ करने वालों को जमींदोज़ कर दिया जाएगा। यह बातें जदयू के अभिषेक झा ने कही।

क्राइम–करप्शन–कम्युनलिज़्म से छेड़छाड़ करने वालों को जमींदोज

Sheohar - : बिहार मे लगातार बुलडोजर की कार्रवाई पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा नें कहा है की क्राइम–करप्शन–कम्युनलिज़्म से छेड़छाड़ करने वालों को जमीनदोज़ कर दिया जाएगा .बुलडोजर कार्रवाई पर विपक्ष के सवालों को खारिज करते हुए सरकार के रुख को बताते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा प्रशासनिक मॉडल स्थापित किया है जो तीन ‘C’—क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज़्म—पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है। 

विपक्ष को अब कार्रवाई से दिक्कत हो रही है। कार्रवाई का स्वरूप कुछ भी हो सकता है, लेकिन जो क्राइम करेगा, करप्शन करेगा या कम्युनलिज़्म फैलाएगा, उसे जमीनदोज़ कर दिया जाएगा। यह स्पष्ट नीति नीतीश कुमार की है।  प्रशासनिक प्रोटोकॉल का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है. और गठबंधन के भीतर जिम्मेदारियों का निर्धारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं और कामकाज के मूल्यांकन के आधार पर होता है। 

Diarch GO

नीतीश जी ने दिया तेजस्वी को रोजगार


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए अभिषेक कहा, नीतीश कुमार ने ही तेजस्वी यादव को राजनीतिक रोजगार दिया था। उपमुख्यमंत्री बनाकर लंबे समय तक अवसर दिया। आज भी वे सभी सहयोगियों को उनकी योग्यता और उपयोगिता के आधार पर विभाग दे रहे हैं। एनडीए की एकजुटता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार मजबूती से काम कर रही है। 

NSIT
Nsmch

गठबंधन का मजबूत स्तंभ हैं चिराग और उपेंद्र कुशवाहा

उन्होंने चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं को गठबंधन का “मजबूत स्तंभ बताते हुए एनडीए को एक मजबूत कुनवा बताया। वहीं शिवहर पहुंचे यदि प्रवक्ता एवं पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित चार राज्यों में विधान परिषद की चुनावी प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो सकती है। 

आयोग के अनुसार, 2026 में किसी भी समय चुनाव कराए जाने की संभावना है,कहा कि “पिछली बार हमने इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और इस बार भी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी चल रही है। हमारी समीक्षा बैठकें लगातार जारी हैं। 

मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम छूटा है, वे तुरंत अपना नाम जुड़वाएँ। कार्यकर्ताओं से अपील है कि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।”उन्होंने आगे कहा, “हम कभी अपनी तैयारी अधूरी नहीं छोड़ते। पिछली बार भी हमने पूरे दमखम से चुनाव लड़ा था—थोड़ी कमी रह गई थी, लेकिन इस बार वह कमी भी दूर कर दी जाएगी। 

हमारा संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय है और इस बार हम और अधिक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। जनता का समर्थन हमारे साथ है और हमें विश्वास है कि इस बार जीत निश्चित होगी।” मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे लोजपा आर के जिला अध्ययक्ष विजय कुमार पांडे, अखिलंदर त्रिवेदी जडियो नेता हेमंत कुमार समेत काफी संख्या में एनडीए के नेता मौजूद थे।

शिवहर से मनोज कुमार