LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शिवहर में गीदड़ों का आतंक, खेत में काम कर रहे किसानों पर बोला हमला, तीन का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : शिवहर में गीदड़ों का आतंक, खेत में काम कर रहे क

SHEOHAR : जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत सरवरपुर गांव में जंगली गीदड़ों के अचानक हमले से हड़कंप मच गया है। सरवरपुर चौहान टोला में गेहूं की फसल देखने गए किसानों पर उग्र गीदड़ों ने हमला कर दिया, जिसमें गौरीशंकर सिंह सहित कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के खेतों में डर का माहौल व्याप्त है। फिलहाल तीन गंभीर रूप से घायल किसानों का इलाज शिवहर सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, किसान गौरीशंकर सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ अपने खेत में गेहूं की फसल देखने गए थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आए उग्र गीदड़ों के एक झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। गीदड़ों के इस हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में खाद का छिड़काव कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण मौके पर दौड़े। बचाव के दौरान गीदड़ों ने अन्य लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसमें कुछ और लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।

Diarch GO

इस संकट की घड़ी में ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। राकेश कुमार, विकास कुमार, सुशील कुमार सिंह और गोपाल कुमार सहित युवाओं की टोली ने शोर मचाते हुए और साहस दिखाते हुए गीदड़ों को वहां से खदेड़ा। यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने घायल किसानों को लहूलुहान हालत में वहां से निकाला और तुरंत एम्बुलेंस व निजी वाहनों के जरिए शिवहर सदर अस्पताल पहुँचाया।

घायल किसान गौरीशंकर सिंह ने अस्पताल में बताया कि हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं, बचाव करने वाले ग्रामीण राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वे पास के खेत में काम कर रहे थे, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर वे लोग भागे। वहां देखा कि गीदड़ किसानों को बुरी तरह काट रहे थे, जिसके बाद सभी ने एकजुट होकर हमलावर जानवरों को भगाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है, जिससे खेती-किसानी करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाई जाए और घायल किसानों को समुचित मुआवजा व सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल सदर अस्पताल के डॉक्टर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मनोज की रिपोर्ट