LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : डीएम हो तो ऐसा! इंची-टेप लेकर निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी गति पर ठेकेदार को लगाई फटकार

Bihar News : निरीक्षण के दौरान डीएम ने खुद खड़े होकर फीता उठाया और निर्माणाधीन बांध व सड़क की चौड़ाई और अन्य तकनीकी मानकों की नापजोख कराई।

Bihar News : डीएम हो तो ऐसा! इंची-टेप लेकर निर्माणाधीन कार्य
डीएम हो तो ऐसा - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जिले में चल रही विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना की परियोजनाओं को ससमय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता के तहत,जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने  कटैया बाँध पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम निर्माणाधीन बांध और सड़क का सामने मे ही फीता उठाकर नापजोख करवाने लगी। 

निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर  जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व संवेदक (ठेकेदार) को सख्त निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। 

Diarch GO

कार्य की अत्यंत धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने संवेदक को अविलंब कार्य की गति बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया। निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से संवेदक को कार्यस्थल पर मज़दूरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक मशीनों (जेसीबी एवं रोड रोलर) की संख्या तत्काल बढ़ाने का निर्देश दिया गया। 

वहीँ जिलाधिकारी ने तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जाँच की और सड़क के दोनों साइड (किनारों) का उचित कम्पैक्शन (Compaction) करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग होना चाहिए।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट