LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : शिवहर में लापरवाह पुलिसकर्मियो पर गिरी गाज, एसपी ने 12 थानाध्यक्षों को जारी किया शो कॉज नोटिस

Bihar News : शिवहर में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.जहाँ एसपी ने 12 थानाध्यक्षों को शो कॉज नोटिस जारी किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर में लापरवाह पुलिसकर्मियो पर गिरी गाज, एसप
लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जिले में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने जिले के सभी 12 थाना अध्यक्षों को स्पष्टीकरण पत्र भेजते हुए 24 घंटे के अंदर पूर्ण और संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया है। एसपी के इस कड़े कदम से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 दिसंबर को जिले के सभी थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई थी और सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि वे पांच दिनों के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मामलों की अद्यतन रिपोर्ट भी समय पर प्रस्तुत करने को कहा गया था। 

हालांकि, जब निर्धारित अवधि के बाद आज मामलों की समीक्षा की गई तो प्रस्तुत की गई रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई। कई मामलों में न तो अपेक्षित प्रगति दिखाई दी और न ही सही ढंग से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के सभी 12 थाना अध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर मुकम्मल और संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित थाना अध्यक्षों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में आम जनता को समय पर न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से ही आम लोगों का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा। एसपी के इस सख्त रुख के बाद जिले के सभी थाना अध्यक्ष अलर्ट मोड में आ गए हैं और लंबित मामलों को निपटाने में जुट गए हैं।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार