LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

हॉकी हीरो एशिया कप ट्रॉफी का शिवहर आगमन ,खेल संस्कृति और युवा ऊर्जा का दिखा ऐतिहासिक संगम

Bihar News: खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का औजार है।राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी।

Hockey Hero Asia Cup trophy
हॉकी हीरो एशिया कप ट्रॉफी का शिवहर आगमन- फोटो : reporter

Bihar News:शिवहर की धरती गुरुवार की देर शाम एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब हॉकी हीरो एशिया कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी खेल भवन पहुंची। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वयं इसकी अगवानी कर स्वागत किया और पूरा माहौल खेल भावना से सराबोर हो उठा। ट्रॉफी के साथ आए विशेष दल तथा जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक से बॉल पास कर टीम वर्क और अनुशासन का संदेश दिया। इस पल ने यह सिद्ध कर दिया कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का औजार है।

ट्रॉफी के स्वागत में जिले के प्रखंडों से आए खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी उमड़ पड़े। सबने तस्वीरें खिंचवाकर इस गौरवशाली अवसर को अपनी स्मृतियों में संजो लिया। यह यात्रा केवल एक ट्रॉफी का भ्रमण नहीं, बल्कि खेल संस्कृति के पुनर्जागरण की यात्रा है। बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस गौरव यात्रा का उद्देश्य युवाओं में जोश भरना और उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ाना है।

राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी। यह आयोजन न सिर्फ बिहार की पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा, बल्कि खेल को राजनीति और विकास की धारा से जोड़ने का सेतु बनेगा। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हॉकी भारत का गौरवशाली राष्ट्रीय खेल है और इस ट्रॉफी यात्रा से युवाओं को प्रेरणा की नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर डीसीसी बृजेश कुमार, एसडीएम अविनाश कुणाल, सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार, डीपीआरओ अनुराग कुमार रवि, बीडीओ मोहम्मद राईल व अमित सौरभ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। शिवहर का यह उत्साह बताता है कि खेल अब केवल मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और राजनीति के केंद्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार