LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

130 करोड़ की बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का सीएम सम्राट ने किया लोकार्पण, बाढ़ पर प्रहार, किसानों को बड़ा उपहार! सिंचाई और राहत का नया दौर शुरू

Bihar News: उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकार्पण कर दिया।

Cm Samrat Launches 130 Cr Link Canal Big Relief for Sheohar
130 करोड़ की लिंक चैनल परियोजना का सीएम सम्राट ने किया लोकार्पण- फोटो : reporter

Sheohar: उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकार्पण कर दिया। करीब 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने के साथ ही शिवहर और आसपास के इलाकों में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ विभिन्न विभागों की 40 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री दो हेलीकॉप्टरों से पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर लिंक चैनल का उद्घाटन किया और अधिकारियों से परियोजना की तकनीकी जानकारी ली। उद्घाटन के बाद चैनल को औपचारिक रूप से चालू कर दिया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री एवं शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद, पूर्व सांसद रमा देवी, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, ऋतु जायसवाल, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवहर वर्षों से बागमती नदी की बाढ़ का दंश झेलता रहा है। हर साल आने वाली बाढ़ से किसानों की फसलें तबाह होती थीं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता था। उन्होंने कहा कि नदियों को जोड़ने की यह परियोजना सिर्फ इंजीनियरिंग का काम नहीं, बल्कि किसानों की राहत, तरक्की और खुशहाली का नया अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि बेलवा- मीनापुर लिंक चैनल के संचालन से एक ओर बाढ़ के पानी का बेहतर प्रबंधन होगा, तो दूसरी ओर किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, खेती की लागत घटेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

NSIT
Nsmch

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार विकास कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल को शिवहर के लिए गेम चेंजर परियोजना माना जा रहा है। वर्षों से बाढ़ और सिंचाई की दोहरी मार झेल रहे किसानों को अब उम्मीद है कि यह परियोजना उनकी खेती को नई जिंदगी देगी और शिवहर के विकास की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार सिंह