LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के गांव पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Bihar News : आगामी 19 जनवरी को अपने प्रधान सचिव के घर सीएम नीतीश पहुंचेंगे. इसके मद्देनजर डीएम ने आज तैयारियों का जायजा लिया......पढ़िए आगे

Bihar News : अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के गांव पहुंचेंगे स
नीतीश जायेंगे शिवहर - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : साहब के गांव में बड़े साहब के आने की सूचना पर उत्सव सा माहौल बन गया है. साहब यानि कमरौली गांव के लाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार के गांव मे बड़े साहब यानि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 जनवरी को आएंगे. इस दौरान जहाँ मिडिल स्कूल कमरौली का निरीक्षण करेंगे. वही कमरौली अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लेंगे. 

स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार ने बेसकीमती जमीन सरकार को देकर अपनी माँ के नाम से खोलवाया है, जहाँ इलाके के लोगों को बेहतर सुविधा मिलती है. जहाँ पेंटिंग और रंगरोगन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. चारों तरफ साफ सफाई और सजाया संवारा जा रहा है. पूर्व मुखिया और प्रधान सचिव के परिवारिक सदस्य सुमित कुमार दीपू ने बताया कि  पूरे गांव को दीपक बाबू प्रधान सचिव पर गर्व है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कमरौली में उत्सव का माहौल है. सभी लोग काफी उत्साहित है. इस दौरान प्रधान सचिव के प्रयास महाभारत कालीन देकुली धाम का नव निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे. वही बस स्टैंड समेत कई योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे. 

इस दौरान किसान मैदान मे आयोजित जन सभा को भी सम्बोधित मुख्यमंत्री करेंगे, जहाँ तैयारी जारी है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आज़ मंगलवार को DM प्रतिभा रानी ने अधिकारियो के साथ देकुली धाम, कमरौली मिडिल स्कूल और अस्पताल का दौरा कर तैयारियां का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशसनिक तैयारी भी अंतिम चरण मे है. मौक़े पर SDM अविनाश कुणाल, SDPO सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट