LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: शिवहर की परंपरा तोड़ पाएंगी डॉ स्वेता गुप्ता? अब तक किसी महिला ने नहीं जीता विधानसभा चुनाव, मुकाबला बना त्रिकोणीय

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: शिवहर विधानसभा, जो बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखती है, आज तक किसी भी महिला विधायक को सदन तक नहीं भेज पाई है। लेकिन इस बार...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: शिवहर की परंपरा तोड़ पाएंगी ड
परंपरा तोड़ पाएंगी स्वेता - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : शिवहर विधानसभा, जो बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखती है। आज तक किसी भी महिला विधायक को सदन तक नहीं भेज पाई है। हालांकि शिवहर लोकसभा सीट से महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका जरूर मिला है। मगर विधानसभा की यह सीट अब तक पुरुष उम्मीदवारों के कब्ज़े में ही रही है। अबकी बार जदयू ने इस परंपरा को तोड़ने का बीड़ा उठाया है। सीतामढ़ी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार की पत्नी डॉ. स्वेता गुप्ता को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने महिला नेतृत्व पर दांव खेला है। डॉ. स्वेता के सामने एक ओर जहां शिवहर की वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ने की चुनौती है, वहीं मैदान में कई सशक्त प्रतिद्वंद्वी भी हैं। उनके प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे और एनडीए सरकार के विकास कार्य अहम हथियार साबित हो सकते हैं।

राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रघुनाथ झा के पौत्र नवनीत झा को मैदान में उतारा है। नवनीत झा को पार्टी की पुरानी पकड़ और तेजस्वी यादव के चेहरे का लाभ मिलने की उम्मीद है। बसपा से दो बार के विधायक मो. सरफुद्दीन भी मैदान में हैं, जो अपनी स्थानीय लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ के कारण मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें जदयू के कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का भी अंदरूनी समर्थन मिल रहा है। वहीं जन सुराज से युवा उद्योगपति नीरज कुमार सिंह लगातार पिछले दो साल से इलाके में सक्रिय हैं। प्रशांत किशोर के रणनीतिक सहयोग से उन्होंने चुनाव को रोचक और त्रिकोणीय मुकाबले में बदल दिया है।

Diarch GO

अब तक दो ही बार महिलाएं शिवहर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरीं , 2010 में बसपा प्रत्याशी प्रतिमा देवी, जिन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।2015 में हम पार्टी की लवली आनंद, जो थोड़े ही वोटों से हार गईं।दिलचस्प बात यह रही कि दोनों बार महिला उम्मीदवारों को हराने वाले उम्मीदवार वही थे  बसपा के मो. सरफुद्दीन।

अब पूरा शिवहर यह देखने को बेताब है कि क्या इस बार डॉ. मैडम स्वेता गुप्ता वह काम कर पाएंगी जो अब तक कोई महिला नहीं कर सकी।शिवहर की जनता विकास, चिकित्सा और शिक्षा के मुद्दों पर सोच-विचार कर रही है कि अगर महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करने निकलती हैं, तो शिवहर के इतिहास में पहली बार महिला विधायक बनने की कहानी भी लिखी जा सकती है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट