LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

स्कॉर्पियो से आए, पैदल भागे: कीचड़ ने बिगाड़ा 'मटन पार्टी' का प्लान, बकरा छोड़ भागे चोर

र्पियो से मवेशियों की चोरी करने का मामला सामने आया है. अज्ञात स्कॉर्पियो सवार बकरा और बकरी चोरी करने आए थे. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और जांच कर रही है.

ame in Scorpio ran away on foot Mud spoils mutton party plan
स्कॉर्पियो से आए, पैदल भागे: कीचड़ ने बिगाड़ा 'मटन पार्टी' का प्लान, बकरा छोड़ भागे चोर- फोटो : news 4 nation

बिहार के शिवहर जिले में चोरों का एक अनोखा कारनामा सामने आया है, जहाँ 'मटन पार्टी' के शौकीन चोरों ने मवेशी चुराने के लिए स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल किया। नगर थाना क्षेत्र के रेजमा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर का फाटक तोड़कर बकरा, बकरी और बोका गाड़ी में लाद लिए। उस वक्त गांव में शादी का समारोह चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

कीचड़ ने बिगाड़ा चोरों का खेल

चोरों की चालाकी उस समय धरी की धरी रह गई जब ग्रामीणों को आहट मिल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। घबराहट में भाग रहे चोरों की स्कॉर्पियो गांव के पास ही एक कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। पहिए धंस जाने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। खुद को चारों तरफ से घिरता देख चोर गाड़ी और चोरी किए गए मवेशियों को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकले।

पुलिस की कार्रवाई और मवेशियों की वापसी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मवेशियों से लदी स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लिया। बाद में मवेशी मालिकों को थाने बुलाकर उनकी पहचान कराई गई और सही सलामत उनके बकरा-बकरी उन्हें सौंप दिए गए। सूट-बूट पहनकर स्कॉर्पियो से चोरी करने आए इन बदमाशों की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

जांच और फरार चोरों की तलाश

पुलिस ने इस मामले में 4-5 अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस गाड़ी के नंबर और अन्य सुरागों के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। होली से पहले हुई चोरी की इस कोशिश ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।

NSIT
Nsmch