LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस वैश्य नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, 30 मई को राजद में होंगे शामिल

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अब 30 मई को राजद के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा
बीजेपी को लगा बड़ा झटका - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : विधानसभा चुनाव से पहले शिवहर जिले में भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधानसभा उम्मीदवार व वैश्य नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ़ बच्चू ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता 30 मई को पटना में राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी मे शामिल होंगे। उन्होंने NEWS4NATION से बातचीत मे कहा क़ी भाजपा का विचार धारा से उनका मेल नहीं खाता था। वही तेजस्वी यादव की विचार धारा लगातार प्रभावित कर रहा था।

ख़ासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के महिलाओं के सम्मान में की गईं घोषणा, ATO Z की बात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। वही राजनीतिक पंडितो का कहना है की राजद में शिवहर विधानसभा की और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के पोते नवनीत झा इस बार राजद के प्रबल उम्मीदवार है, जिनके आस पास कोई दूसरा दिखाई नहीं दे रहा है। जबकी शिवहर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि छोटे साह भी राजद के उम्मीदवार बनने के लिए प्रयास कर रहे है। 

ऐसे मे दो वैश्य राजद की उम्मीदवारी पेश करेंगे। जबकी नवनीत झा को रघुनाथ झा के पोता होने का फायदा मिल सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव मे राधाकांत गुप्ता को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार 15 हजार के करीब मत प्राप्त हुआ था। ऐसे में विधानसभा चुनाव के बाद वै बीजेपी से जुड़ कर लोकसभा चुनाव में NDA उम्मीदवार की ओर से जबरदस्त प्रचार किया था। अब बीजेपी छोड़ने से बीजेपी को शिवहर में बहुत बड़ा झटका लगेगा। 

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट