LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Diwas 2026 : शिवहर में बिहार दिवस की मची धूम, समाहरणालय मैदान में उतरा बिहार का गौरव, 'प्रभात फेरी' से हुई दिन की शुरुआत

Bihar Diwas 2026 : शिवहर में बिहार दिवस को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सांसद लवली आनंद भी मौजूद रही........पढ़िए आगे

Bihar Diwas 2026 : शिवहर में बिहार दिवस की मची धूम, समाहरणाल
शिवहर में बिहार दिवस की धूम - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : बिहार दिवस के अवसर पर  गुरुवार को समाहरणालय मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर राज्य की गौरवशाली परंपरा को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद लवली आनंद विधायक डा.श्वेता गुप्ता, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी तथा पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर सांसद लवली आनंद ने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत प्राचीन, समृद्ध एवं गौरवशाली रहा है। प्राचीन काल में यह प्रदेश ज्ञान, आध्यात्म एवं शक्ति का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मगध, मौर्य एवं गुप्त साम्राज्यों की यह भूमि विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। वहीं विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि बिहार ने शिक्षा, संस्कृति एवं राजनीति के क्षेत्र में देश को दिशा देने का कार्य किया है। नालंदा एवं विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने विश्वभर में ज्ञान का प्रकाश फैलाया। पाटलिपुत्र लंबे समय तक साम्राज्यों की राजधानी रहा।

Diarch GO

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि बिहार शिक्षा एवं ज्ञान की भूमि रही है, जहां देश-विदेश से छात्र अध्ययन के लिए आते थे। उन्होंने भगवान बुद्ध एवं भगवान महावीर की इस धरती को गौरवशाली बताया। साथ है डीएम ने कहा कि शिवहर जिला लगातार विकास के पथ पर अवसर है और सभी के साथ मिलकर शिवहर जिला का विकास हो रहा है। सुबह में स्कूली बच्चों के साथ डीएम एसपी ने प्रभात फेरी निकाली। समाहरणालय  मैदान में कई स्टाल लगाए गए हैं। जहां बेहतर ढंग से जिले के कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एडीएम मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट