LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics: बिहार भाजपा को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो कद्दावर नेताओं ने छोड़ा साथ, एक तेजस्वी तो दूसरे ने पीके से मिलाया हाथ

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो कद्दावर नेताओं ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का दामन थाम लिया है। पढ़िए आगे...

भाजपा
भाजपा को लगा बड़ा झटका - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और जहां सभी पार्टी तैयारी में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर टिकट ना मिलने से या पार्टी से नाराजगी को लेकर नेताओं के दल-बदलने का भी दौर शुरु हो गया है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रही है वैसे वैसे नेताओं का दूसरी पार्टी का हाथ थामना भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है और विपक्षियों में शामिल हो गए हैं। दोनों नेता शिवहर से हैं और वैश्य समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वहीं इस उलटफेर के बाद शिवहर में पार्टी में भीतरघात और असंतोष की तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।

दो कद्दावर नेताओं ने छोड़ा साथ

दरअसल, शुक्रवार को राजधानी पटना में आयोजित एक समारोह में शिवहर के वरिष्ठ वैश्य नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने भाजपा से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया। इसी के साथ शिवहर में वैश्य समाज के एक और प्रमुख नेता एवं भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामाधार साह ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया और अपने 300 समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए।

Diarch GO

पार्टी से निष्कासन के बाद हुई थी वापसी

गौरतलब है कि राधाकांत गुप्ता और डॉ. रामाधार साह दोनों को पूर्व में भाजपा से निष्कासित किया गया था। हालांकि बाद में पार्टी में उनकी वापसी हुई, लेकिन अंदरूनी असंतोष और नेतृत्व से नाराजगी के कारण उन्होंने अब भाजपा से पूरी तरह किनारा कर लिया है। उन्होंने अब अपने समर्थकों के साथ जनसुराज का दामन थाम लिया है। 

वैश्य समाज में भाजपा से बढ़ती नाराजगी

इन दोनों नेताओं के इस्तीफे से साफ है कि भाजपा में वैश्य समाज का मोहभंग तेज़ी से हो रहा है। सूत्रों की मानें तो कई और वैश्य नेता भी पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। जिससे विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की रणनीति पर असर पड़ सकता है। इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच भाजपा ने शिवहर नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक आयोजित की। नगर अध्यक्ष बैद्यनाथ साह और ग्रामीण अध्यक्ष पवन कुमार साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

NSIT
Nsmch

भाजपा को लगा बड़ा झटका

विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव की दहलीज पर भाजपा के भीतर वैश्य समाज से जुड़े नेताओं का इस तरह पार्टी छोड़ना एक बड़ा संकेत है। यह भाजपा की जातिगत समीकरणों वाली रणनीति को चुनौती दे सकता है। अब देखना यह है कि भाजपा इस स्थिति से कैसे निपटती है और क्या संगठनात्मक बैठकों के जरिए टूट को रोकने में कामयाब होती है या नहीं।