LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बेलवा बदलेगा तस्वीर, बागमती किनारे बनेगा मरीन ड्राइव, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया मुकाम

Sheohar Belwa Dam: कभी बाढ़, बालू कटाव और बदहाली के लिए चर्चित रहा बेलवा अब विकास की नई इबारत लिखने की ओर बढ़ रहा है।

Belwa Set for a Makeover Marine Drive to Boost Tourism  Jobs
बागमती किनारे बनेगा मरीन ड्राइव- फोटो : reporter

Sheohar Belwa Dam: कभी बाढ़, बालू कटाव और बदहाली के लिए चर्चित रहा बेलवा अब विकास की नई इबारत लिखने की ओर बढ़ रहा है। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के प्रयास से बेलवा बागमती नदी के किनारे और डैम क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से विकसित कर मरीन ड्राइव बनाने की कवायद तेज हो गई है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और प्रस्तावित योजना को लेकर मंथन किया। आने वाले दिनों में यह इलाका आकर्षक और आधुनिक स्वरूप में नजर आ सकता है।

पटना के दीघा मरीन ड्राइव की तर्ज पर बेलवा डैम के आसपास वॉकिंग ट्रैक, बैठने की बेहतर व्यवस्था, हरियाली, आकर्षक रोशनी, खान-पान की सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की योजना है। मरीन ड्राइव बनने के बाद यह सिर्फ घूमने-फिरने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि शिवहर की नई पहचान और स्थानीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।शाम ढलते ही लोग परिवार के साथ यहां सैर कर सकेंगे, बागमती की फिजाओं का आनंद उठा सकेंगे और सुकून के कुछ पल बिता सकेंगे। इससे स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

Diarch GO

बता दें कि कुछ समय पहले तक बेलवा बागमती का किनारा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र नहीं था। यह इलाका मुख्य रूप से बाढ़ और बालू कटाव को लेकर सुर्खियों में रहता था। अब तस्वीर बदलती दिख रही है। जहां एक ओर चकाचक सड़क का निर्माण हो रहा है, वहीं डैम के आसपास लोग पहले से ही बैठकर प्रकृति का आनंद लेने लगे हैं।

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है और जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही स्टेट हाईवे-54 के शेष हिस्से का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है। इससे मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच आवागमन सुगम होगा। ऐसे में बेलवा का कायाकल्प शिवहर के विकास, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है।

NSIT
Nsmch

रिपोेर्ट- मनोज कुमार