LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : आजाद हिंद फौज के संस्थापक नितेश महाराज रंगदारी मामले में घिरे, खुद को बताया निर्दोष, विधायक और प्रखंड प्रमुख पर लगाया साजिश का आरोप

Bihar News : शिवहर में आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक पर रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है. जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है......पढ़िए आगे

Bihar News : आजाद हिंद फौज के संस्थापक नितेश महाराज रंगदारी
विधायक पर साजिश का आरोप - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEOHAR : बेलसंड विधानसभा से जन सुराज की उम्मीदवार रहीं अर्पणा सिंह के पति और आजाद हिंद फौज संगठन के संस्थापक नितेश सिंह उर्फ 'नितेश महाराज' ने अपने ऊपर लगे रंगदारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। तरियानी के पूर्व प्रमुख से रंगदारी मांगने के मामले में नामजद नितेश महाराज ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी साजिश उनकी पत्नी के जन सुराज से चुनाव लड़ने और उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के कारण रची गई है।

डिजिटल सबूतों के साथ पेश की बेगुनाही

नितेश महाराज ने घटना के समय अपनी उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 31 जनवरी 2026 की शाम 6 बजे, जब रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है, वह घटनास्थल से लगभग 150 किलोमीटर दूर थे। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर शाम 5:21 बजे का ऑनलाइन टोल भुगतान रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और फोटो पुलिस को सौंपे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास मौजूद डिजिटल प्रमाण यह साबित करने के लिए काफी हैं कि वह उस समय गांव में मौजूद ही नहीं थे।

Diarch GO

विधायक और पूर्व प्रमुख पर गंभीर आरोप

नितेश सिंह ने सीधे तौर पर बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू और पूर्व तरियानी प्रखंड प्रमुख बैकुंठ सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की रंजिश के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। महाराज ने कहा, "हमारी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक विरोधियों ने यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।"

विधायक अमित रानू का पलटवार

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू ने स्पष्ट किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "यह उनके पंचायत का निजी मामला है। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरे लिए सभी समान हैं।" विधायक ने नितेश महाराज के आपराधिक इतिहास पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर पहले भी कई जिलों में मामले दर्ज हैं; उस समय तो मैं विधायक भी नहीं था, तब उन्हें किसने फंसाया था?

NSIT
Nsmch

नक्सल विरोधी छवि और सियासी रार

गौरतलब है कि नितेश महाराज पूर्व में नक्सलियों के खिलाफ 'आजाद हिंद फौज' नामक संगठन बनाने को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब रंगदारी के इस नए मामले ने क्षेत्र में सियासी पारा बढ़ा दिया है। एक तरफ जहाँ नितेश महाराज इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मनोज की रिपोर्ट