LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Sheohar News : एक्शन में DM साहेब, 50 शिक्षकों सहित 78 कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई,दे दिया कड़ा आदेश...मचा हड़कंप

Sheohar News : शिवहर में डीएम साहेब एक्शन मोड में हैं. 50 शिक्षकों सहित 78 कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गयी है. जिससे जिले में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Sheohar News : एक्शन में DM साहेब, 50 शिक्षकों सहित 78 कर्मच
एक्शन मोड में डीएम - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से.) ने इस कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले 50 शिक्षकों और 28 आंगनबाड़ी सेविकाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों का वेतन/मानदेय रोक दिया है।

यह कार्रवाई 8 जुलाई को हुई समीक्षा बैठक के बाद की गई। जिसमें पाया गया कि इन कर्मियों ने बीएलओ ऐप पर निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले काफी कम फॉर्म अपलोड किए थे और कार्यक्रम में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई। 

Diarch GO

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी दोषी कर्मियों से कारण पूछें और इस संबंध में रिपोर्ट सौंपें। प्रशासन का साफ संदेश है – जिम्मेदारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताते चलें की बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, 25 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले ही गणना प्रपत्रों के संग्रह का कार्य पूरा होने की संभावना है, क्योंकि 7.90 करोड़ मतदाताओं में से लगभग आधे के प्रपत्र एकत्र हो चुके हैं।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट