LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime - दिनदहाड़े युवा जदयू के प्रदेश सचिव को मारी गोली, सामने आई यह वजह

Bihar Crime - बदमाशों ने युवा जदयू के प्रदेश सचिव को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिसके बाद युवा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar Crime - दिनदहाड़े युवा जदयू के प्रदेश सचिव को मारी गोल
युवा जदयू के प्रदेश सचिव को मारी गोली।- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram -- खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक पुरुषोत्तम कश्यप युवा जदयू का कार्यकर्ता है। युवा जदयू के प्रदेश सचिव के पद पर है। वारदात के बाद मौके  पर अफरा तफरी मच गई।

बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन में पुरुषोत्तम को गोली मारी गई है। पुरुषोत्तम बिक्रमगंज के धारूपुर का निवासी है। इस मामले में एक युवक को ग्रामीणों के प्रयास से पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि बिक्रमगंज की रहने वाली एक किन्नर के पैसे का किसी अन्य लोगों से लेनदेन था। उधर पुरुषोत्तम कश्यप किन्नर का सहयोग करता था। 

वारदात में विकास कुमार नामक युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आकर पुरुषोत्तम पर हमला कर दिया। जिसमें पुरुषोत्तम को गोली लग गई है उसे बिक्रमगंज के निधि नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति चिंता से बाहर है। वही मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट - रंजन कुमार