LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

मुहर्रम के मातमी जुलूस में करंट से 12 से अधिक युवक झुलसे, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम, आगजनी से रोहतास बना रणभूमि

Bihar News:मुहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराकर करंट की भयावह चिंगारी फैली और जुलूस में शामिल 12 से अधिक युवक झुलस गए।

Muharram mourning procession
मुहर्रम के मातमी जुलूस में करंट - फोटो : social Media

Sasaram: रोहतास जिले का निमिया टिकारी इलाका शुक्रवार रात दहशत, ग़ुस्से और खून से सना हुआ नजर आया, जब मुहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराकर करंट की भयावह चिंगारी फैली और जुलूस में शामिल 12 से अधिक युवक झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय इस्माइल खान की सदर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

हादसे के बाद माहौल भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने डेहरी-रोहतास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, सड़क पर टायर जलाए, हंगामा किया, और प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाज़ी शुरू हो गई। रातभर सड़कों पर चीख-पुकार, आंसू और आग की लपटें उठती रहीं। वाहनों की लंबी कतारें, चारों ओर अफरातफरी, और भय का माहौल बना रहा।

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तुराब नियाजी ने इस घटना को "प्रशासनिक हत्या" करार दिया। उनका आरोप है कि जुलूस की पूर्व सूचना और समय तय था, इसके बावजूद बिजली सप्लाई को बंद नहीं किया गया। "यह लापरवाही नहीं, हत्या है," उन्होंने यह कहते हुए संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झंडा जैसे ही हाईटेंशन तार से छुआ, एक तेज विस्फोट जैसी चिंगारी फैली और युवक एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। कुछ लोग चीखते हुए बिखर गए, कुछ को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद रोहतास बाजार बंद कर दिया गया, और नगर पंचायत क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी-डीएम के घटनास्थल पर ना पहुंचने को लेकर भी भीड़ उग्र बनी रही। शनिवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत