LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Bribe officer - राजस्व कर्मचारी और दलाल को रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार, जमीन की दाखिल खारिज के लिए वसूल रहे थे 18 हजार रुपए

Bihar Bribe officer - बिहार में दाखिल खारिज का काम कराने के लिए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल को निगरानी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

Bihar Bribe officer - राजस्व कर्मचारी और दलाल को रिश्वत  लेत
सासाराम में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां दावथ के अंचल कार्यालय से निग़रानी ने एक राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार तथा एक दलाल सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। 

तीन महीने से विभाग के लगा रहा था चक्कर

बताया जाता है की दावथ के रहने वाले बिट्टू कुमार नामक एक व्यक्ति से 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज करने के नाम पर पिछले तीन महीना से उसे दौड़ाया जा रहा था। अंचलाधिकारी के द्वारा भी कई बार दौड़ाने के बावजूद काम जब नहीं किया गया।

 बाद में राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार ने 40 डिसमिल जमीन के दाखिल खारिज के लिए 18 हजार रुपया की मांग की। उसके बाद पीड़ित व्यक्ति निगरानी के संपर्क में गया एवं आज निगरानी ने 18 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार तथा उसके एक दलाल सुनील सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

जिले में निगरानी विभाग द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले ही सेंट्रल स्कूल के प्रिंसिपल को ठेकेदार को स्कूल के  सामान का आर्डर देने के एवज में पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार