LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : महिलाओं के साथ विपक्ष ने किया है छल, भुगतना होगा परिणाम : उपेन्द्र कुशवाहा

महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है, कहा है कि महिलाओं के साथ छल करने वालों को इसका परिणाम भुगतना होगा....

Bihar News : महिलाओं के साथ विपक्ष ने किया है छल, भुगतना होग

‎Sasaram : बीते शुक्रवार को लोक सभा महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो सका। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है। इसी कड़ी में एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। 

आज सासाराम मे मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने संसद में परिसीमन तथा महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष की पार्टियों को खरी खोटी सुनाई।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा महाग़ठबंधन में शामिल दलों ने मिलकर जिस तरह से बिहार और देश की महिलाओं के साथ छल करने का काम किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। यह लोग नहीं चाहते कि देश की महिलाएं को प्रतिनिधित्व मिले। 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयो में इसके खिलाफ धिक्कार मार्च निकालेगी तथा कांग्रेस एवं राजद जैसे पार्टियों के चरित्र का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर उनकी पार्टी पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही है। अगर यह बिल पास हो जाता तो बिहार में 40 की जगह 60 लोकसभा क्षेत्र हो जाते, इसी प्रकार 243 विधानसभा सीट की जगह 365 विधानसभा क्षेत्र हो जाते। जिसमें महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी मिलती। 

श्री कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी पार्टियों बिहार जैसे राज्य की जनता खासकर महिलाओं के हित में काम नहीं कर रही है। ऐसे में इन तमाम पार्टियों को अधिकार है, जो महिलाओं को अधिक से अधिक सदन में नहीं देखना चाहती है। उन लोगों के चरित्र का पर्दाफाश करने के लिए ही उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में धिक्कार मार्च निकालेगी।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन