LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में दिखा रौद्र रूप : उफान पर झरना, मंदिर कमेटी ने जारी की चेतावनी

बारिश के बाद तुतला भवानी वॉटरफॉल में दिखा रौद्र रूप : उफान प
तुतला भवानी वॉटरफॉल मे उफान- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : रोहतास जिले के तिलौथू स्थिति प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल में भारी बारिश के बाद पानी का विहंगम उफान देखने को मिला है। इस साल मानसून के मौसम में पहली बार झरने ने इतना भव्य और उग्र रूप धारण किया है। 


झरने के रौद्र रूप को देख सुरक्षित बाहर निकले नहा रहे लोग

अचानक पानी का तेज बहाव और जलस्तर बढ़ते देख वॉटरफॉल में नहा रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच हड़कंप मच गया। खतरे को भांपते हुए झरने में नहा रहे सभी लोग तुरंत पानी से बाहर निकल आए। 


मंदिर कमेटी ने दी चेतावनी, पानी के तेज बहाव से दूर रहने की अपील

हादसे की आशंका को देखते हुए तुतला भवानी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कमेटी ने सख्त हिदायत दी है कि पानी के तेज बहाव में कोई भी श्रद्धालु या पर्यटक जाने का जोखिम न उठाए। 


अचानक जलस्तर बढ़ने से मंडराया हादसे का खतरा

मौसम में आए बदलाव के कारण पहली बार इतने विहंगम रूप में पानी का बहाव देखा गया है। तेज धारा में जाने से दुर्घटना हो सकती है, इसी वजह से मौके पर एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है। 


मानसून में उमड़ती है सैलानियों की भारी भीड़

NSIT
Nsmch

प्राकृतिक पहाड़ियों के बीच बसा तुतला भवानी धाम मानसून के दिनों में पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। हर साल बारिश के मौसम में दूर-दराज से भारी संख्या में सैलानी इस वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने और माता भवानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। 

रंजन की रिपोर्ट