LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Maa Tutla Bhawani Dham: तुतला भवानी वॉटरफॉल उफान पर, जान का खतरा देख पर्यटकों की एंट्री पर लगी पाबंदी

Maa Tutla Bhawani Dham: कैमूर पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद तिलौथू का प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल अपने रौद्र रूप में आ गया है।

Tutla Bhawani Waterfall
पर्यटकों की एंट्री पर लगी पाबंदी- फोटो : reporter

Maa Tutla Bhawani Dham: कैमूर पहाड़ी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद तिलौथू का प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल अपने रौद्र रूप में आ गया है। पानी का बहाव इतना विकराल हो गया है कि वन विभाग और ज़िला प्रशासन को मिलकर पर्यटकों के लिए वॉटरफॉल के पास जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगानी पड़ी है।

झरने का यह भयानक रूप तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है, जहाँ पानी बेकाबू होकर पहाड़ी से नीचे गिर रहा है। पिछले साल इस वॉटरफॉल में कई पर्यटक फँस गए थे, जिस घटना के मद्देनज़र इस बार ख़तरे की आशंका को देखते हुए यह फ़ैसला लिया गया है। ज़िला प्रशासन और वन विभाग ने साफ़ कर दिया है कि अगले आदेश तक तुतला भवानी वॉटरफॉल और ऐसे अन्य जलप्रपात, जहाँ पानी बेकाबू हो गया है, वहाँ आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

ज़िले में कल से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तुतला भवानी वॉटरफॉल का यह भयावह मंज़र देखने को मिल रहा है। इस समय वॉटरफॉल के क़रीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है, यही वजह है कि इसे फ़िलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जो पर्यटक यहाँ पहुँच रहे हैं, उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

स्थानीय मंदिर कमेटी के लोग भी पर्यटकों को वॉटरफॉल के पास जाने से रोक रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

वन विभाग ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अहम निर्णय लिया है। उम्मीद है कि बारिश कम होने और पानी का बहाव सामान्य होने पर ही पर्यटकों को फिर से इन ख़ूबसूरत स्थलों का दीदार करने की इजाज़त मिलेगी।

रिपोर्ट- रंजन कुमार