LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

दूसरे राज्य के ट्रक चालकों के सामने छवि खराब कर रही है बिहार पुलिस, प्रदेश में इंट्री के साथ ही शुरू हो जाती है वसूली, ड्राइवरों ने किया हंगामा

दूसरे राज्य के ट्रक चालकों के सामने छवि खराब कर रही है बिहार

Dehri  - खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को ट्रक ड्राइवर में जाम कर दिया। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोलकाता से दिल्ली जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। 

ट्रक ड्राइवर का कहना है कि इंटर स्टेट ट्रक लेकर जब वह बिहार में प्रवेश करते हैं तो काफी परेशान किया जाता है यहां तक की गंदी-गंदी गालियां दी जा रही है। जब इसका विरोध किया गया तो ट्रक की ऊंचाई अधिक दिखाकर 8 हजार का चालान काट दिया गया। 

NSIT
Nsmch

डेहरी के मुफस्सिल थाना के पुलिस कर्मियों पर यह आरोप लगाया गया। कश्मीर से ट्रक लेकर आए अशफाक नबी ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और काफी गंदी गालियां दी है। उसे 5 हजार रुपए रिश्वत मांगा गया। नहीं देने पर 8 हजार का चालान काट दिया गया। 

धीरे-धीरे ट्रक ड्राइवर के समर्थन में भीड़ इकट्ठा हो गई और सैकड़ों की संख्या में ट्रक ड्राइवर ट्रक को सड़क पर खड़ा कर विरोध करने लगे। मौके पर रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी पहुंचे तथा लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया। बता दे की  दूसरे प्रांतों का ट्रक जब बिहार में प्रवेश करता है, तो इस तरह के परेशानी आती है। मौके पर पुलिस कर्मियों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - रंजन कुमार