LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

सासाराम में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा: डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने तिलौथू से की शुरुआत, 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

सासाराम में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा: डीएम दीपक कुम
सासाराम में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोहतास जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा आज भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा जिला तिरंगे के रंगों में रंगा नजर आया और हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।


हुड़का से डीएम और एसपी ने की यात्रा की शुरुआत

तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण तिलौथू प्रखंड का हुड़का क्षेत्र रहा, जहां से रोहतास के जिलाधिकारी (DM) दीपक कुमार मिश्रा ने स्वयं इस यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) रौशन कुमार भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। यात्रा में जिला प्रशासन के तमाम वरीय एवं स्थानीय पदाधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए।


14 अगस्त को प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी होंगे शामिल

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में यह विशेष तिरंगा यात्रा अभियान 17 अगस्त तक लगातार संचालित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यानी 14 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी भी सासाराम पहुंचेंगे और इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आम जनता का उत्साहवर्धन करेंगे।


राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस को राष्ट्र ध्वज 'तिरंगा' के प्रति जागरूक करने, उसके गौरवशाली इतिहास का सम्मान करने और देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले भर में उत्साह

NSIT
Nsmch

जिले के अलग-अलग प्रखंडों में निकाली जा रही इस यात्रा से हर तरफ उत्सव का माहौल बना हुआ है। सरकारी विभागों के साथ-साथ आम लोग भी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले भर में कई अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

रंजन की रिपोर्ट