LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर खड़ी ट्रकों से चोरों ने गायब किया 26 बैटरियां, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : औरंगाबाद में सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैम्प पर खड़े ट्रकों से बदमाशों ने 26 बैटरिया गायब कर दी. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर खड़ी ट्रकों से
ट्रकों से बैटरियां गायब - फोटो : DINANATH

SASARAM : जिले के धौड़ाढ थाना क्षेत्र के कंचनपुर के पास एक सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप में खड़ी 13 ट्रको में लगी बैटरी को खोल लिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान बेस कैंप में मौजूद एक गार्ड तथा एक ड्राइवर को अपराधियों ने बंधक बना लिया तथा 13 ट्रको में लगे 26 बैट्रींयों को खोलकर एक वाहन पर लाद कर चलते बने। बता दे की विकास सिंह नामक प्रोपराइटर का यह बेस कैंप है। 

विकास सिंह की कंपनी सड़क निर्माण करने वाली कंपनियों को मैटीरियल्स को मिक्स करके उसे सप्लाई करते हैं। इस मैटीरियल मिक्सिंग प्लांट भी कहा जाता है। इस प्लांट पर रात में 13 गाड़ी खड़ी थी। लेकिन आधी रात के बाद 6 से अधिक की संख्या में हथियारों के साथ अपराधी मौके पर पहुंचे तथा परिसर में मौजूद दो कर्मियों को अपने कब्जे में लिया और वहां खड़ी तमाम ट्रैकों के बैटरी को बारी-बारी से खोलकर ले उड़े।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। हालाँकि इस मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।  

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट