LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics : सासाराम में राहुल गाँधी का पुतला फूंकने को लेकर हुआ जमकर बवाल, बीजेपी के दो पूर्व विधायक हुए आमने-सामने

Bihar Politics : राहुल गाँधी के पुतला दहन को लेकर भाजपा के दो पूर्व विधायक आपस में भिड़ गए. जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : सासाराम में राहुल गाँधी का पुतला फूंकने को
बीजेपी नेता आमने सामने - फोटो : RANJAN

SASARAM : राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर भाजपा के दो पूर्व विधायक आमने-सामने हो गए। अंततः पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आधा जला हुआ पुतला लेकर भाग चले। इस दौरान सार्वजनिक रूप से  भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने रामेश्वर चौरसिया को काफी खरी खोटी सुनाई। सासाराम से 5 बार के विधायक रह चुके जवाहर प्रसाद के तेवर को देखकर सभी दंग रह गए।

मामला यह है कि भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया न्यू एरिया मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे। अभी पुतला में आग लगाया ही गया था कि सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद वहां पहुंच गए तथा पुतला को कांग्रेस कार्यालय के गेट पर फूकने की बात करने लगे। वे जलती हुई पुतला को लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर भागे और कांग्रेस कार्यालय पर जाकर पुतला  दहन किया। 

Diarch GO

इस दौरान नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया तथा सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आमने-सामने हो गए। अंतत: रामेश्वर चौरसिया के द्वारा फुके जा रहे हैं पुतले को लेकर जवाहर प्रसाद भाग खड़े हुए और उसे कांग्रेस कार्यालय के सामने जाकर फूंक दिया। बड़ी बात है कि इस दौरान चेनारी के भाजपा के वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। 

अंततः मुरारी प्रसाद गौतम एवं रामेश्वर चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और कांग्रेस कार्यालय के गेट पर आकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर दी गई गाली के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता काफी उग्र है और इसको लेकर इन लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय के गेट पर जाकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट