LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News ; सासाराम में वन विभाग की टीम ने 8 किलो वजनी उल्लू का किया रेस्क्यू, दो घंटे बाद जंगल में छोड़ा

Bihar News ; सासाराम में वन विभाग की टीम ने 8 किलो वजनी उल्ल

SASARAM : सासाराम के एक मोहल्ले में सोमवार रात स्थानीय लोगों ने एक विशाल उल्लू को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 7 से 8 किलो वजनी यह पक्षी एक संकरे स्थान में फंस गया था।

स्थानीय निवासी सूरज कुमार मेहता ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर उन्होंने जांच की और उल्लू को फंसा पाया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पक्षी को सुरक्षित निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और कई लोगों ने माता लक्ष्मी के वाहन माने जाने वाले उल्लू को प्रणाम भी किया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, उल्लू चूहों का शिकार करते समय फिसलकर फंस गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। 

विभाग ने बताया कि सासाराम के आसपास जंगली इलाका होने की वजह से अक्सर ऐसे वन्य जीव और पक्षी शहर में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए वन विभाग पूरी तरह सतर्क रहता है और सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया जाता है।

NSIT
Nsmch

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट