LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News:रोहतास में दिनदहाड़े 'खूनी' बाघ का आतंक! लोगों की उड़ी नींद, वन विभाग सकते में!

Bihar News:जंगल में दिन के उजाले में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

Terror of tiger
दिनदहाड़े 'खूनी' बाघ का आतंक! - फोटो : reporter

Bihar News: रोहतास जिले के डेहरी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें नौहट्टा थाना क्षेत्र के रेहल के पास जंगल में दिन के उजाले में एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि News4Nation इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं.

यह वीडियो रेहल के आसपास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाघ को वन विभाग द्वारा मवेशियों के पानी पीने के लिए बनाए गए स्थान के आसपास देखा गया है.

इस संबंध में वन विभाग के डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और वे अपने स्तर पर इसकी जांच करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कैमूर पहाड़ी के जंगलों में अक्सर इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती हैं.

यह देखना दिलचस्प होगा कि वन विभाग की जांच में इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आती है या नहीं. अगर वीडियो सही निकलता है, तो यह दर्शाता है कि रोहतास के जंगलों में बाघों की उपस्थिति अब भी बनी हुई है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार