LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News:बालू लदे बेकाबू हाईवा ने ली युवक की जान, सड़क पर बिछ गई लाश, हादसे के बाद मचा कोहराम

Bihar News: एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।....

Teen Killed by Sand-Laden Truck in Sasaram Driver Flees
बालू लदे बेकाबू हाईवा ने ली युवक की जान- फोटो : reporter

Bihar News: सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। सतर बिगहा गांव के समीप बालू लदे एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और गमगीन माहौल बन गया, जबकि परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।मृतक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। वह राजपुर थाना क्षेत्र के मंगर-बलिया गांव निवासी अशरफ अली का पुत्र था। बताया जाता है कि आफताब किसी काम से निकला था और पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बालू से लदा एक हाईवा ट्रक तेज रफ्तार में वहां से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे युवक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की कार्रवाई से हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुट गई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में बालू लदे भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।उधर, हादसे की खबर जैसे ही मृतक के घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक जवान बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार