LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन में आई तकनीकी खराबी, रोहतास में ट्रेक्शन तार से निकली चिंगारी से मचा कोहराम

 Deoghar varanasi Vande Bharat
Deoghar varanasi Vande Bharat- फोटो : news4nation

Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन रविवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण करीब दो घंटे तक डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद रुकी रही. बिहार के रोहतास जिला के डेहरी से यह मामला सामने आया. यहां देवघर से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान उसके ट्रेक्शन तार से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद ट्रेन को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटा रोका गया एवं मरम्मती की गई, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।

बताया जा रहा है कि विद्युत धारा प्रवाहित होने वाले ट्रेक्शन तार से ट्रेन का संपर्क टूट गया। जिस कारण समस्या उत्पन्न हो गई। ट्रेन तथा ट्रेक्शन तार के बीच का संपर्क बनाने वाले पेंटो रॉड में खराबी हो गई थी। ऐसे में ट्रेक्शन तार से संपर्क करने वाली रॉड के बीच चिंगारी निकलने लगी। यह देखते हुए ट्रेन को रोका गया। रेलवे के अभियंत्रण विभाग के कर्मियों ने उसे ठीक किया। इसके बाद ट्रेन वाराणसी की ओर बढ़ी। 

वंदे भारत ट्रेन 22499 देवघर से चलकर वाराणसी जाती है। गया स्टेशन से आगे बढ़ाने के बाद ही कुछ खराबी महसूस की जाने लगी। लेकिन सोन नगर स्टेशन पार करते-करते समस्या और बढ़ गई। अंतत: डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर मरम्मती की गई इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।

रंजन की रिपोर्ट