Indian Cricketer Akash Deep Wedding: क्रिकेट के मैदान से शादी के मंडप तक, आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, वाराणसी में सजी सितारों भरी महफिल

Indian Cricketer Akash Deep Wedding: मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार और स्विंग से परेशान करने वाले आकाशदीप अब वैवाहिक जीवन के सफर पर निकल पड़े हैं।...

Indian Cricketer Akash Deep Wedding
आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे- फोटो : social Media

Indian Cricketer Akash Deep Wedding:  भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन की नई पारी का शानदार आगाज कर दिया है। मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार और स्विंग से परेशान करने वाले आकाशदीप अब वैवाहिक जीवन के सफर पर निकल पड़े हैं। बुधवार को उन्होंने बिहार के डेहरी निवासी अक्षिता राज के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। यह शाही विवाह समारोह उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक शहर वाराणसी के एक भव्य पांच सितारा होटल में संपन्न हुआ।

शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के अलावा खेल और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुईं। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार पवन सिंह और भारतीय क्रिकेटरमुकेश कुमार की मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी। विवाह की रस्मों के दौरान माहौल पूरी तरह जश्न और खुशियों से सराबोर नजर आया।

Diarch GO

सोशल मीडिया पर सामने आई पहली तस्वीरों में दुल्हन अक्षिता राज, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज आकाशदीप को वरमाला पहनाती हुई दिखाई दे रही हैं। वरमाला की रस्म पूरी होते ही मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नवविवाहित जोड़े का इस्तकबाल किया और उन्हें मुबारकबाद दी। यह खूबसूरत लम्हा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित बद्दी गांव के रहने वाले आकाशदीप की इस शादी को लेकर पहले से ही उत्साह का माहौल था। कुछ दिन पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी उनके गांव पहुंचकर उन्हें बधाई दे चुके थे। वहीं 21 जून को आयोजित तिलक समारोह में भी कई प्रतिष्ठित मेहमान शामिल हुए थे।

NSIT
Nsmch

क्रिकेट की दुनिया में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने वाले आकाशदीप के लिए यह दिन बेहद खास रहा। अब उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उन्हें क्रिकेट करियर के साथ-साथ वैवाहिक जीवन की इस नई पारी के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।